फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राजकीय स्कूलों के विद्यार्थी सीखेंगे कोडिंग, थ्रीडी मैपिंग और ड्रोन उड़ाना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्टेम प्रयोगशालाओं में विद्यार्थियों और इंचार्ज को दिए गए टैबलेट
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थी अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग, रोबोटिक, थ्रीडी प्रीटिंग, एआर टेक्नोलॉजी और ड्रोन के बारे में सीखेंगे। जिले के पांच राजकीय स्कूलों में स्टेम प्रयोगशाला तैयार की गई हैं। प्रत्येक स्टेम प्रयोगशाला में 16 विद्यार्थियों और एक इंचार्ज को टैबलेट दिया गया। प्रयोगशालाओं में इसके माध्यम से विद्यार्थी प्रोजेक्ट बनाने और सहयोग करने का कौशल बढ़ा सकेंगे।
जिले के ओल्ड फरीदाबाद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर 28, सेक्टर-3, जसाना और फरीदपुर राजकीय स्कूल में स्टेम प्रयोगशाला तैयार की गई हैं। प्रत्येक प्रयोगशाला में एक साथ 30-40 विद्यार्थी लैब का प्रयोग कर सकते हैं। इसमें विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित को बढ़ावा मिल सकेगा। वहीं, छात्रों के कौशल को विकसित करने, इन विषय क्षेत्रों को जोड़ने, उन्हें भविष्य के कॅरिअर और वास्तविक दुनिया के लिए तैयार करने पर केंद्रित किया गया है।
विज्ञापन

स्टेम लैब में विद्यार्थियों को सीखने का माहौल मिलेगा, जहां विद्यार्थी एक साथ आ सकेंगे। स्टेम प्रयोगशालाएं में सीखने को लेकर सक्रियता बनी रहेगी। वहीं, नई चीज को सीखने का मौका मिलेगा। प्रयोगशाला में राजकीय स्कूलों के छठी से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक के विषय में बताया जाएगा। प्रयोगशालाओं को निजी कंपनी के माध्यम से शुरू किया गया है। प्रयोगशाला का निजी कंपनी दो वर्ष तक रखरखाव भी करेगी। राजकीय स्कूलों में पहली बार इस तरह की प्रयोगशालाओं को खोला गया है।
विज्ञापन



जिले के पांच स्कूलों में स्टेम प्रयोगशाला तैयार की गई हैं। प्रयोगशाला में स्कूल के विद्यार्थी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कोडिंग सहित कई आधुनिक तकनीक सीख सकेंगे। प्रत्येक स्कूल को 17 टेबलेट दिए गए है।
-कृष्ण कुमार, विज्ञान अधिकारी, शिक्षा विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें