फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्रों को टीकाकरण के महत्व के बारे में किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
विश्व जूनोसिस दिवस पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। विश्व जूनोसिस दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान नई दिल्ली के सहयोग से छात्रों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों को जूनोटिक यानि विभिन्न जीवों से मनुष्यों में फैलने वाले रोगों के प्रति टीकाकरण की आवश्यकता को समझाया गया।

इस अवसर पर भाषण, नारा लेखन एवं पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें करीब 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता में अंशु ने प्रथम, शिवम ने द्वितीय तथा याशिका त्यागी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में कशिश प्रथम, वंश राव द्वितीय तथा जगप्रीत सिंह तृतीय स्थान पर रहे। वहीं नारा लेखन प्रतियोगिता में पायल सती ने प्रथम, सुखमनी ने द्वितीय तथा अर्पिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के प्रो. राकेश त्यागी, एम्स नई दिल्ली से रामालिंगास्वामी, जेसी बोस से डॉ. नविश कटारिया ने शिरकत की। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि जूनोसिस रोगों की रोकथाम के लिए जन-जागरूकता, वैज्ञानिक सोच तथा सामुदायिक सहभागिता अत्यंत आवश्यक है। इस कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. जितेन्द्र ढुल, ओमिता जौहर, कविता शर्मा एवं डॉ. राजकुमारी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें