फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: देशभर के 3,600 से अधिक शिक्षकों को मिला एआई प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कक्षाओं में बढ़ेगा तकनीक का इस्तेमाल, छात्रों को होगा फायदा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 और तकनीक आधारित शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में देशभर के 3,600 से अधिक स्कूली शिक्षकों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का प्रशिक्षण देकर प्रमाणित किया गया है। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को एआई के जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग के लिए तैयार करना है, ताकि वे पढ़ाई को अधिक रचनात्मक, रोचक और विद्यार्थियों की जरूरतों के अनुरूप बना सकें।
यह प्रशिक्षण अभियान अमृता विश्व विद्यापीठम के अमृता स्कूल ऑफ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ओर से संचालित किया गया, जिसका नेतृत्व विश्वविद्यालय के दिल्ली-एनसीआर (फरीदाबाद) परिसर ने किया। छह ऑनलाइन सत्रों में आयोजित कार्यशाला में शिक्षकों को पाठ योजना तैयार करने, वर्कशीट और मूल्यांकन बनाने, इंटरैक्टिव प्रेजेंटेशन तैयार करने तथा जनरेटिव एआई टूल्स के जिम्मेदार उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में 9,367 शिक्षकों ने पंजीकरण कराया, 4,087 ने फीडबैक दिया और 3,668 शिक्षकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। फीडबैक के अनुसार 94 प्रतिशत से अधिक प्रतिभागियों ने माना कि उन्हें ऐसे व्यावहारिक एआई कौशल मिले जिन्हें वे तुरंत कक्षा में लागू कर सकते हैं, जबकि 96 प्रतिशत से अधिक ने इस कार्यशाला की सिफारिश करने की बात कही। संस्थान का कहना है कि यह पहल शिक्षकों को तकनीक के साथ सशक्त बनाकर छात्रों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें