फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छात्रों ने सीखा मीडिया का व्यावहारिक ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जेसी बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए के लिबरल आर्ट्स एवं मीडिया स्टडीज संकाय के तहत साहित्य एवं भाषा विभाग के छात्रों ने बुधवार को रेडियो महारानी 89.6 का भ्रमण किया। इसका उद्देश्य छात्रों को यह समझाना था कि अच्छी और प्रभावशाली सामग्री बनाने में भाषा की कितनी अहम भूमिका होती है। साथ ही, यह भी बताया गया कि लिखी हुई स्क्रिप्ट को लाइव प्रसारण में बदलने के लिए रचनात्मकता के साथ तकनीकी ज्ञान जरूरी होता है।
विज्ञापन



भ्रमण के दौरान छात्रों ने रिकॉर्डिंग स्टूडियो और ऑन-एयर रूम का दौरा किया। उन्होंने देखा कि किस तरह तकनीकी टीम और कंटेंट बनाने वाले लोग मिलकर काम करते हैं। यह कार्यक्रम प्रो. दिव्या ज्योति सिंह की देखरेख में हुआ। इसका संचालन सहायक प्राध्यापक ममता बंसल ने किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें