फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्राथमिक विद्यालय में अव्यवस्थाओं से जूझ रहे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पीने का पानी और बैठने की व्यवस्था नहीं
विज्ञापन

सूरज कुमार
फरीदाबाद। शहर की गांधी कॉलोनी स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र इन दिनों अव्यवस्थाओं का सामना कर रहे हैं। विद्यालय परिसर में पर्याप्त कक्ष न होने के कारण बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। सर्दी के मौसम में यह स्थिति बच्चों की सेहत के लिए खतरा बन सकती है, क्योंकि ठंडे फर्श पर बैठने से उन्हें सर्दी, खांसी और अन्य बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

विद्यालय में पढ़ने वाले छात्रों की संख्या अधिक है, लेकिन उसके अनुसार कक्षाओं और फर्नीचर की व्यवस्था नहीं की गई है। कई कक्षाओं में बेंच और डेस्क की कमी है, जिससे छोटे-छोटे बच्चों को जमीन पर बैठना पड़ता है। विशेषज्ञों ने बताया कि लगातार जमीन पर बैठने से बच्चों के घुटनों और पीठ में दर्द हो सकता है।
विज्ञापन


इसके अलावा विद्यालय में पीने के पानी की भी उचित व्यवस्था नहीं है। छात्रों को स्वच्छ और सुरक्षित पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। अध्यापकों ने बताया कि परिसर में लगे नलों से आने वाला पानी गंदा है और उसमें मिट्टी आती है। ऐसा पानी पीने से कई बार बच्चे बीमार पड़ चुके हैं। अध्यापक अपने खर्चे पर बाहर से पीने का पानी मंगवा रहे हैं, ताकि बच्चों को स्वच्छ पानी मिल सके।
विज्ञापन


विद्यालय स्टाफ ने इन समस्याओं के बारे में संबंधित अधिकारियों को अवगत करा दिया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं हो पाया है। अभिभावकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष बनाए जाएं।
वर्जन
इस संबंध में जानकारी ली जा रही है। जल्द ही विद्यालय की समस्याओं को दूर किया जाएगा। - बसंत कुमार, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें