फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सरकारी स्कूलों के छात्र निजी शिक्षण संस्थानों का करेंगे भ्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को आधुनिक सुविधाएं और शिक्षण पद्धतियां सिखाने के लिए स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के छात्र निजी शिक्षण संस्थानों का भ्रमण करेंगे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम से जिले के एक लाख से अधिक विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। वे निजी स्कूलों की स्मार्ट क्लास, कंप्यूटर लैब और विज्ञान प्रयोगशालाएं देख सकेंगे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किताबी पढ़ाई के साथ व्यावहारिक ज्ञान देना है। विद्यार्थियों को विज्ञान के प्रयोग, कंप्यूटर तकनीक और डिजिटल शिक्षा से परिचित कराया जाएगा। शिक्षकों और विद्यार्थियों के बीच अनुभव साझा करने के लिए भी गतिविधियां होंगी। जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि इससे विद्यार्थियों को निजी संस्थानों का शैक्षणिक माहौल समझने का अवसर मिलेगा। विभागीय दिशा-निर्देशों के अनुसार स्कूलों का चयन कर गतिविधियां संचालित की जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें