फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छठ गीतों पर थिरकीं छात्राएं, लोक संस्कृति के रंगों से सजा मंच

विज्ञापन
विज्ञापन
जूनियर वर्ग में तन्वी और सीनियर में शालू ने जीती ट्रॉफी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। लोकगीतों की मिठास और पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुतियों ने युवा कलाकारों को बिहार की लोक संस्कृति से रूबरू कराया। छात्राओं ने छठ गीत, विवाह गीत, कजरी और झूमर की धुनों पर नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया।
विज्ञापन

मौका था स्वर कोकिला विदुषी शारदा सिन्हा की द्वितीय पुण्यतिथि पर आयोजित एकल नृत्य प्रतियोगिता का। इसमें 25 छात्राओं ने हिस्सा लेकर अपनी कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डबुआ कॉलोनी की स्मृति रंगमंच टोली और संस्कार भारती की ओर से सेक्टर-51 स्थित नवोदय विद्यालय में शारदा युवा स्पंदन एकल नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में तन्वी दुबे ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि सीनियर वर्ग में शालू कोहली विजेता रहीं। इसके अलावा 20 छात्राओं को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खुशबू शर्मा ने लोक नृत्य और असम की कश्मीरी भुअन ने कथक की प्रस्तुति दी। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ संगीतकार वीरेंद्र शर्मा, नम्रता माली और गिरीश बंसल शामिल रहे। टोली के अध्यक्ष और रंगकर्मी अरविंद गुप्ता ने कहा कि शारदा सिन्हा ने अपने गीतों के माध्यम से भारतीय संस्कृति और परंपराओं को नई पहचान दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें