फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: छठी से 12वीं तक के छात्र बनाएंगे विज्ञान के मॉडल

विज्ञापन
विज्ञापन
हथीन में 17 नवंबर को आयोजित होगी खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी


हथीन। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देशों पर 17 नवंबर को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कन्या हथीन में खंड स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित होगी। इसके बाद जिला स्तरीय एवं राज्यस्तरीय बाल वैज्ञानिकी प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता में हरियाणा बोर्ड व सीबीएसई से मान्यता प्राप्त सरकारी व निजी स्कूलों के कक्षा छठी से 12वीं तक के छात्र इसमें भाग ले सकेंगे। प्रत्येक छात्र को अपने मॉडल का संक्षिप्त विवरण भी तैयार करना होगा। निर्णय उप-थीमवार होगा और प्रत्येक ब्लॉक से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी जिलास्तरीय प्रदर्शनी में भाग लेंगे।
विज्ञापन

खंड से लेकर राज्य स्तर पर छात्र विज्ञान में अपनी प्रतिभा दिखा पाएंगे। खंड स्तर पर शुरू होने वाली प्रदर्शनी राष्ट्रीय स्तर के पैटर्न पर होगी। खंड स्तर पर प्रतियोगिता 17 नवंबर को हथीन में होगी। इसको लेकर विभाग की तरफ से निर्देश जारी किए जा चुके है। छात्रों को मॉडल बनाकर लाने होंगे।



इस वर्ष प्रदर्शनी की मुख्य थीम विकसित और आत्मनिर्भर भारत दी गई है। इसके तहत छात्रों को सात उप-थीम पर काम करना होगा, जिनमें स्थायी कृषि, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ग्रीन एनर्जी, उभरती प्रौद्योगिकियां, मनोरंजक गणितीय मॉडलिंग, हेल्थ एंड हाइजीन तथा वाटर कंजर्वेशन एंड मैनेजमेंट शामिल हैं। मुख्यालय ने प्रत्येक ब्लॉक को आयोजन के लिए 15 हजार रुपये की राशि भेजी है।
विज्ञापन



निर्णय के लिए ये सात बिंदु तय किए गए



- बच्चों की रचनात्मकता व कल्पनाशक्ति (20 फीसदी)



- मौलिकता (15 फीसदी), वैज्ञानिक सोच (15 फीसदी)



- तकनीकी कौशल (15 फीसदी)



- समाज के लिए उपयोगिता (15 फीसदी)



- आर्थिक दृष्टि से सुलभता (10 फीसदी)



- प्रस्तुतीकरण (10 फीसदी)







शिक्षा विभाग के नोडल अधिकारी रविन्द्र दीक्षित ने बताया कि विज्ञान को बढ़ावा देने के लिए खंड स्तर पर प्रदर्शनी शुरू हो रही है जिसमें छात्र अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। विजेता को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें