फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रशासनिक लापरवाही की इमारत में पढ़ने को मजबूर छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल की दीवारें और पिलर जर्जर, प्रशासन को हादसे का इंतजार
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के आदेश पर सर्वे हुआ लेकिन समस्या का समाधान नहीं

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-55 स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल की इमारत जर्जर हालत में है, जिससे विद्यार्थियों व शिक्षकों की जान को खतरा बना हुआ है। दो माह पहले राजस्थान में एक विद्यालय भवन के गिरने की दुर्घटना के बाद हरियाणा सरकार ने सभी सरकारी स्कूलों के सर्वे कराने के आदेश दिए थे। स्कूलों में इस सर्वे के बाद भी मरम्मत का कोई काम नहीं किया गया है। प्रशासनिक लापरवाही की इमारत में छात्र पढ़ाई करने को मजबूर हैं।

विद्यालय की इमारत के अधिकतर खंभे टूट रहे हैं और दो कमरों की छत के सरिये शिक्षकों और विद्यार्थियों को तो साफ दिख रहे हैं लेकिन प्रशासन इन सरियों को नहीं देख पा रहा है। इसके अलावा कुछ जगहों पर प्लास्टर भी गिर चुका है। स्कूल प्रबंधन ने इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग से शिकायत की थी, जिस पर कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूल में सर्वे कराने का आदेश दिया था। विभाग की ओर से सर्वे तो कराया गया लेकिन समस्या के समाधान पर कोई कार्रवाई आज तक नहीं हुई। इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित कर दिया गया था।
विज्ञापन


आदेश के बाद भी नहीं किया निरीक्षण
क्षेत्र के विधायक सतीश फागना ने भी मीटिंग करके सर्वे का काम पूरा करने का आदेश पीडब्ल्यूडी विभाग को दिया था लेकिन पीडब्ल्यूडी विभाग ने अभी तक इस विद्यालय का निरीक्षण नहीं किया है। विद्यालय की ओर से पीडब्ल्यूडी को पत्र लिख कर विद्यालय की स्थिति के बारे में अवगत करा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


वर्जन

पीडब्ल्यूडी का कार्य केवल सर्वे करना है। स्कूल का सर्वे हुआ या नहीं, इसकी जानकारी नहीं है। यदि सर्वे के दौरान विद्यालय में कुछ पाया भी जाता है तो विद्यालय प्रशासन की ओर से ही मरम्मत कार्य किया जाना है। - प्रकाश लाल, कार्यकारी अभियंता, लोग निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें