फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: व्यवसाय अध्ययन के पेपर के बाद छात्रों के खिले चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुशासन और नकल रहित परीक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती नजर आई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। जिले में शनिवार को हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (एचबीएसई) और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के छात्र परीक्षा में बैठे। दोनों ही बोर्ड के 12वीं के छात्रों ने व्यवसाय अध्ययन विषय का पेपर दिया। दोनों बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर अनुशासन और नकल रहित परीक्षा के लिए पुलिस बल की तैनाती नजर आई।
विज्ञापन

परीक्षा के बाद केंद्रों के बाहर निकलने वाले हरियाणा बोर्ड के छात्रों ने बताया कि व्यवसाय अध्ययन का पेपर कठिन नहीं आया था। पेपर सिलेबस के अनुसार होने की वजह से पेपर समय से पहले ही पूरा हो गया। वहीं, कई छात्रों ने बताया कि पेपर में कुछ सवाल मुश्किल, जिसको करने में समय लगा। पेपर के समय प्रबंधन करना बहुत जरूरी था। वहीं, सीबीएसई बोर्ड के छात्रों ने बताया कि व्यवसाय अध्ययन के छात्रों ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान था, लेकिन कुछ सवालों का घुमाकर पूछा गए थे।
विज्ञापन


-
सीबीएसई बोर्ड के छात्र बोले- अच्छे अंक आने की उम्मीद
इसमें पास होने की पूरी उम्मीद है। ज्यादातर सवाल अभ्यास के आधार पर ही आए थे। - पायल
परीक्षा को लेकर अच्छी तैयारी की थी, जिसकी वजह से पेपर में अच्छे अंक आने की उम्मीद है। -रश्मि
पेपर समय से पहले ही पूरा हो गया था। परीक्षा से पहले घबराहट हो रही थी लेकिन पेपर के बाद आत्मविश्वास बढ़ गया है।- सान्या
-
हरियाणा बोर्ड के छात्र बोले- कुछ सवालों में पड़ा सोचना
दो-तीन सवालों में सोचना पड़ा था, लेकिन पेपर समय पर पूरा हो गया था। -बबली
पेपर में एमसीक्यू के प्रश्नपत्र आसान आए थे, जिसको देखकर खुशी मिली थी। -वर्षा
व्यवसाय अध्ययन का पेपर न आसान था और न ही मुश्किल। पेपर खत्म होने के बाद सुकून मिला है।-हंशिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें