फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: खेल उपकरणों के लिए आवेदन में तीन दिन शेष

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम। जिले में ग्राम पंचायतों और नगर निकायों के लिए खेल उपकरण प्राप्त करने का सुनहरा अवसर अब समाप्ति की ओर है। खेल विभाग द्वारा खेल उपकरणों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च निर्धारित की गई है, जिसके लिए अब केवल तीन दिन ही शेष रह गए हैं। हरियाणा सरकार की खेल उपकरण प्रावधान योजना 2025-26 के तहत जिले की ग्राम पंचायतों और नगर निकायों से आवेदन मांगे गए हैं। इस योजना के अंतर्गत विभिन्न खेलों के लिए जरूरी खेल सामग्री उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिल सके। जिला खेल अधिकारी आरती कोहली ने बताया कि खेल उपकरणों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मार्च है। अभी तक केवल पांच आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जो काफी कम हैं। विभाग की ओर से आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाया गया है और इच्छुक खिलाड़ी या संस्थान निर्धारित प्रक्रिया के तहत आसानी से आवेदन कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें