फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पांच रुपये कम देने पर ऑटो से छात्र को 300 मीटर घसीटा

Fri, 23 Aug 2024 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
- पल्ला चौक पर हुआ था हादसा, निजी अस्पताल में चल रहा है उपचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद/बल्लभगढ़। पल्ला चौक पर पांच रुपये कम किराया देने पर 12वीं के छात्र को ऑटो चालक ने टक्कर मारते हुए करीब तीन सौ मीटर तक घसीटा। छात्र इस हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना 15 अगस्त की रात की है। छात्र का उपचार अभी मुजफ्फरनगर स्थित एक निजी अस्पताल में चल रहा है। परिजनों का कहना है कि डॉक्टरों की हड़ताल के चलते दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती नहीं किया गया था। थाना पल्ला पुलिस ने बृहस्पतिवार को ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मूलरूप से यूपी के शामली निवासी सुमित मलिक ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के मीठापुर स्थित शक्ति विहार में रहते हैं। वह दिल्ली के एक स्कूल में 12वीं का छात्र हैं। पल्ला-सेहतपुर मार्ग स्थित शिव कॉलोनी में उसकी मोबाइल की दुकान है, जिसे बड़ा भाई चलाता है। 15 अगस्त की रात करीब 10 बजे वह भाई की दुकान से घर जाने के लिए ऑटो में बैठे थे। पल्ला चौक पर ऑटो से उतरने के बाद चालक को पांच रुपये कम किराया दिया। उस समय उनके पास रुपये कम थे और भाई से पैसा मांगना भी भूल गए थे। कम किराया पाकर ऑटो चालक गाली-गलौज करने लगा। कुछ देर के बाद वह किसी तरह ऑटो चालक को समझाकर आगे जाकर खड़ा हो गया। आरोप है कि आक्रोशित ऑटो चालक ने कम किराये से नाराज होकर उसे टक्कर मार दी। टक्कर से वह सड़क पर ऑटो के आगे गिर पड़े। इसके बाद चालक ने ऑटो को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया और उन्हें सड़क पर घसीटते हुए 300 मीटर तक ले गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। घटना को अंजाम देने के बाद ऑटो चालक वहां से फरार हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने दी भाई को सूचना
ऑटो चालक द्वारा घसीटने से वह मौके पर ही बेहोश हो गया। चालक मौका देखकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने उनके फोन से घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन सूचना मिलने के बाद बीके अस्पताल पहुंच गए। जहां उनको प्राथमिक उपचार के बाद होश आया।
विज्ञापन


देरी से दर्ज हुआ मामला

बीके अस्पताल से एमएलआर मिलने के बाद पुलिस की टीम पहले अस्पताल पहुंची। वहां से पीड़ित की जानकारी जुटाने के लिए टीम दिल्ली के एम्स ट्रामा सेंटर पहुंची, लेकिन वहां पीड़ित नहीं मिला। इसके बाद पता चला कि पीड़ित पल्ला स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती है। वहां पहुंची टीम को पता चला कि पीड़ित का इलाज मुजफ्फरनगर यूपी में चल रहा है। इसके बाद टीम मुजफ्फरनगर अस्पताल पहुंचकर पीड़ित का बयान दर्ज किया और बृहस्पतिवार रात आरोपी ऑटो चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

- कुलदीप, पल्ला थाना प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें