फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: दोस्तों के साथ घूमने गए छात्र की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र के शरीर पर नहीं हैं चोट के निशान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। गांव सीकरी में घर से अपने दोस्तों के साथ घूमने गए 12वीं कक्षा के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने दोस्तों पर जान से मारने का आरोप लगाया है। थाना सेक्टर 58 पुलिस को मामले की शिकायत दी गई है। छात्र के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है।

गांव सीकरी निवासी हरीश ने बताया कि उनका बेटा हिमांशु बारहवीं कक्षा में पढ़ता था। शुक्रवार की सुबह 10 बजे उसके दोस्त अंशुल और समीर घर से उसको बाहर घूमने के लिए साथ लेकर गए थे। कुछ समय बाद हिमांशु के मोबाइल से कॉल करके बताया कि वह बेहोश हो गया है। इस पर हरीश ने अंशुल से कहा कि वह हिमांशु को बादशाह खान अस्पताल ले जाए। जब वह बादशाह खान अस्पताल पहुंचे तो डाक्टरों ने बताया कि हिमांशु की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन



भाई ने कहा, दोस्तों ने मारा
मृतक के भाई सोनू ने आरोप लगाया है कि उसके दोस्तों ने ही हिमांशु को मारा है। क्योंकि जब घर से हिमांशु निकला था वह पूरी तरह से ठीक था। जांच अधिकारी सेक्टर-58 थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि हिमांशु के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा। अभी पुलिस की ओर से शिकायत दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन

स्कूटी से गिरने की बात आ रही सामने

जांच के लिए पुलिस गांव में पहुंची। जहां पर घटना का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है और चश्मदीद लोगों से भी बातचीत की गई। घटना के समय मौजूद लोगों ने बताया कि हिमांशु स्कूटी पर सवार था और अचानक नीचे गिर गया। जिसके चलते उसके साथ यह हादसा हो गया। उसका किसी के साथ कोई लड़ाई-झगड़ा नहीं हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें