फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। उपायुक्त यशपाल ने रविवार को जिले के सभी इंसीडेंट कमांडरों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि उनकी देखरेख में बनाई गई जोनल व लोकल कमेटियों के जो भी सदस्य काम पर नहीं पहुंच रहे हैं। उनकी सूची तैयार की जाए। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उपायुक्त यशपाल ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए इंसिडेंट कमांडर नियुक्त किए गए हैं। इनके नीचे जोनल कमेटी व लोकल कमेटियों का गठन किया गया है। लेकिन लोकल कमेटियों के कुछ सदस्य ड्यूटी पर नहीं आ रहे हैं। इन कर्मचारियों को ज्यादातर कार्य घर से ही करना है और अगर आवश्यकता पड़ती है तो जरूरतमंद मरीजों को भर्ती करवाना पड़ता है। उन्होंने सभी इंसिडेंट कमांडरों को निर्देश दिए कि जो लोकल कमेटी के सदस्य ड्यूटी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं, उनकी सूची बनाकर तुरंत दी जाए। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और नौकरी से निलंबित भी किया जाएगा। आज आपदा का समय है और आपदा के समय में अधिक से अधिक कार्य करना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है। कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने और समय पर सुविधाएं पहुंचाने के लिए ही सरकारी अधिकारियों वह कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बेडों की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि फिलहाल हमारी व्यवस्था बेहतर है। बीके अस्पताल में इन 300 लीटर प्रति मिनट का ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो चुका है। कुछ और बेड बढ़ाने की तैयारी चल रही है। श्री अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय मेडिकल कॉलेज में भी अधिकतर तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने सभी इंसिडेंट कमांडरों को निर्देश दिए कि वह अस्पतालों का दौरा करें और अगर कोई भी कोताही पाई जाती है और रेट लिस्ट नहीं लगी मिलती तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर एचएसवीपी प्रशासक कृष्ण कुमार, एडीसी सतवीर मान, एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता, एसडीएम फरीदाबाद परमजीत चहल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें