फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती, एक सप्ताह में 2315 चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस महानिदेशक कार्यालय के निर्देश पर 18 से 24 मई तक विशेष अभियान चलाया गया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ फरीदाबाद यातायात पुलिस ने अभियान चलाते हुए एक सप्ताह में 2315 चालान किए हैं। यह कार्रवाई बिना नंबर प्लेट और निर्धारित पैटर्न के बिना लगी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ की गई।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार पुलिस महानिदेशक हरियाणा कार्यालय के निर्देश पर 18 से 24 मई तक विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों और चौकों पर वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना नंबर प्लेट और गलत तरीके से लगी नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। यातायात पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 18 मई को 469, 19 मई को 416, 20 मई को 389, 21 मई को 300, 22 मई को 230, 23 मई को 319 और 24 मई को 192 चालान किए गए। इस प्रकार पूरे सप्ताह में कुल 2315 वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिना नंबर प्लेट और नियमों के विपरीत नंबर प्लेट लगाने वाले वाहन अपराध और हादसों की जांच में परेशानी पैदा करते हैं। ऐसे वाहनों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा। फरीदाबाद पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यातायात नियमों का पालन करें और अपने वाहनों पर नियमानुसार नंबर प्लेट लगाकर पुलिस विभाग का सहयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें