फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जनसुनवाई शिविर में पहुंचीं 60 शिकायतें, समाधान के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी के मार्गदर्शन में किया गया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम द्वारा आयोजित जनसुनवाई शिविर में सोमवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। शिविर में करीब 60 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें पेयजल संकट, सीवर जाम, सफाई व्यवस्था, सड़क मरम्मत और अवैध कब्जों से जुड़े मामले प्रमुख रहे।
विज्ञापन


महापौर प्रवीण बत्रा जोशी के मार्गदर्शन में निगम कार्यालय में आयोजित शिविर में निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को गंभीरता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। जनसुनवाई के दौरान कई शिकायतों के समाधान के निर्देश मौके पर ही जारी किए गए, जबकि अन्य मामलों में संबंधित विभागों को जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का निस्तारण तय समय सीमा में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें