- वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय की ओर से चलाया गया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के वस्तु एवं सेवा कर आयुक्तालय की ओर से शुक्रवार को स्वच्छता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत कार्यालय के अधिकारियों ने शहर के ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन और बीके अस्पताल में जाकर कई जगहों पर सफाई की। इसके अलावा दोनों ही जगहों पर अधिकारियों ने नुक्कड़ नाटक करके स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक किया।
नुक्कड़ नाटक में अधिकारियों ने जिम्मेदारी से कचरा निपटान और प्लास्टिक के उपयोग में कमी के संदेश दिए। सीजीएसटी आयुक्त रियाज अहमद ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता की वकालत करना था। उन्होंने बताया कि स्वच्छता कार्यक्रम में सीजीएसटी के अधिकारियों के साथ-साथ रेलवे और बीके सिविल अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी की।