फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: आगमन सोसाइटी में बुजुर्ग पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला

Thu, 15 Jun 2023 06:11 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आगमन सोसाइटी में बुजुर्ग पर लावारिस कुत्तों ने किया हमला
विज्ञापन

- डॉग लवर और आरडब्ल्यूए बीच हुई कहासुनी, मौके पर पुलिस को बुलाया
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी में कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को आगमन सोसाइटी में अपने घर जा रहे बुजुर्ग पर लावारिस कुत्तों ने हमला कर दिया। गनीमत यह रही कि लोगों ने बुजुर्ग को कुत्तों के चंगुल से बचा लिया। इसे लेकर सोसाइटी में डॉग लवर और आरडब्ल्यूए के बीच कहासुनी हुई। मौके पर पुलिस को भी बुलाया गया।
आगमन सोसाइटी के आरडब्ल्यूए प्रधान अंकित त्यागी ने बताया कि सुबह 9 बजे टावर चार के 601 फ्लैट में रहने वाले रिछपाल शर्मा उप प्रधान सुरेश गोयल के घर पर किसी कार्य के चलते गए हुए थे। बाद में रिछपाल, सुरेश गोयल व अन्य चार से पांच व्यक्ति टावर से नीचे उतर कर आ रहे थे। जैसे ही रिछपा टावर से नीचे आए तो लावारिस कुत्ते ने हमला कर दिया। रिछपाल शर्मा ने धोती पहन हुई थी। लावारिस कुत्ते ने जब उनको काटने के लिए पैर को पकड़ने की कोशिश की तो कुत्ते के मुंह में धोती आ गई। बुजुर्ग को बचाने के लिए आस पास मौजूद सभी लोग पहुंच गए। मामले में थाना सदर प्रभारी महेंद्र पाठक का कहना है कि अभी शिकायत नहीं मिली है।
विज्ञापन



कई महिलाओं ने पाल रखे है लावारिस कुत्ते
सोसाइटी की कई महिलाओं ने लावारिस कुत्तों को पाल रखा है। महिलाएं कुत्तों को अपने घरों के अंदर रखकर देखरेख भी करती हैं। महिलाओं को इसके लिए मना किया, लेकिन उसके बावजूद भी वह ऐसा कर रही हैं। आरोप है कि सोसाइटी में लावारिस कुत्तों का पालन पोषण करने वाली महिलाओं ने आरडब्ल्यूए के मेंबर के साथ सोसाइटी में काम करने वाले 13 सफाई कर्मचारियों के साथ भी बदसलूकी की है। सफाई कर्मचारियों द्वारा भी महिला थाने में शिकायत देने की बात कही गई है।
विज्ञापन



अस्पताल में नहीं हैं रैबीज के इंजेक्शन
बीके अस्पताल में 27 फरवरी को 47 लोगों को लगाने के बाद एंटी रैबीज इंजेक्शन खत्म हो गए थे। उसके बाद से अभी तक एम्स शाखा और बीके अस्पताल में एंटी रैबीज के इंजेक्शन नहीं आए है। बीके अस्पताल में हर रोज करीब 100 से ज्यादा मरीज एंटी रैबीज के इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं। पीएमओ डॉ. सविता यादव का कहना है कि उनके द्वारा वियर हाऊस में डिमांड भेजी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें