दो भाईयों को जान से मारने की दी धमकी
बल्लभगढ़। गांव दयालपुर में दो भाईयों को जान से मारने की नियत से हथियार के बल पर डराया व धमकाया। पंचायती तौर पर कई बार आरोपियों से बात की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। थाना सदर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव दयालपुर निवासी विपिन हुड्डा ने बताया कि 12 मई को करीब 2 बजे वह अपने भाई विनीत के साथ गांव फफूंद के ट्यूबवेल गए थे। तभी अचानक से गांव के रहने वाले सन्नी, हन्नी, हिमांशु व संजीव कार में सवार होकर आए। सभी ने हथियार को निकालकर डराया व गाली गलौज की। मामले को लेकर कई बार पंचायती तौर पर बातचीत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को शिकायत दी। संवाद