फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सेक्टर-23 के सरकारी प्राथमिक विद्यालय में घूम रहे लावारिस पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे हो सकते हैं हादसे का शिकार
विज्ञापन

सूरज कुमार

फरीदाबाद। सेक्टर-23 स्थित सरकारी प्राथमिक विद्यालय में लावारिस पशुओं ने डेरा जमा लिया है। इससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चे कभी भी हादसे का शिकार हो सकते हैं। ये लावारिस पशु दिनभर स्कूल में घूमते रहते हैं, जिससे बच्चों के बीच भय का माहौल है। स्कूल प्रबंधन द्वारा इस समस्या पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। स्कूल की यह लापरवाही किसी दिन बड़े हादसे को जन्म दे सकती है।
विज्ञापन


शहर में आए दिन पशुओं द्वारा हमले की खबरें आती रहती हैं। इसके बावजूद स्कूल प्रबंधन लापरवाही बरत रहा है। स्कूल में मासूम बच्चों के बीच सांड घूमते रहते हैं, जिस पर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। स्कूल में गेट है लेकिन यह हमेशा खुला रहता है। इसी कारण सांड, गाय व अन्य लावारिस पशु स्कूल में घुस जाते हैं। स्कूल प्रशासन की अनदेखी किसी दिन हादसे का कारण बन सकती है। इस बारे मेंं जब स्कूल प्रबंधन से पूछा गया तो उनके पास कोई ठोस जवाब नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें