फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरदास पार्क के पास लावारिस पशुओं से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
निवासियों ने मंत्री विपुल गोयल से मदद की लगाई गुहार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-8 स्थित साउथ एंड ईस्ट के निवासी इन दिनों लावारिस पशुओं के कारण परेशान है। निवासियों का कहना है कि लावारिस पशु सड़क पर आपस में लड़ते हैं, जिससे लोगों को काफी परेशानी हो रही है। कई बार पशु लोगों पर हमला भी कर देते हैं।

आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधियों ने बताया कि सूरदास पार्क और सीआईएसएफ कॉलोनी की दीवार के बीच वाली सड़क पर बड़ी संख्या में लावारिस पशु घूमते रहते हैं। जिससे स्थानीय निवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन



निवासियों ने बताया कि पशु प्रतिदिन लोगों पर हमला करते हैं। शनिवार को भी पशु आपस में लड़ रहे थे, उसी दौरान एक बाइक सवार सड़क से निकल रहा था। इसी बीच पशुओं ने बाइक सवार पर हमला कर दिया, जिससे युवक को गंभीर चोट आई है। लोगों का कहना है कि यह समस्या करीब एक महीने से काफी ज्यादा बढ़ गई है। लावारिस पशु इसी जगह पर रोजाना खड़े होते हैं। लोगों ने मंत्री विपुल गोयल से मांग की है कि वे इस समस्या का जल्द समाधान करें। वहीं नगर निगम को भी इस बारे में अवगत कराया है।

बातचीत



कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। लोग पशुओं के चलते सड़क से निकलने में भी डरते हैं। - विजय प्रकाश, आरडब्ल्यूए महासचिव







हमारी नगर निगम से मांग है कि जल्द से जल्द इन लावारिस पशुओं को हटवाया जाए, ताकि क्षेत्र में सुरक्षा और व्यवस्था बहाल हो सके। - अंजू शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन






पशु आपस में लड़ते हैं और आसपास खड़े वाहनों को भी क्षतिग्रस्त करते हैं। इससे हमारा कापी नुकसान होता है। - चेतन शर्मा, स्थानीय निवासी









लोग अब पार्क जाने से भी डरते हैं। छोटे बच्चे और बुजुर्ग घरों में रहने को मजबूर हैं। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - सुचिता गुप्ता, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें