फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: बीपीटीपी सेक्टर-78 से तिगांव रोड पर लावारिस पशुओं का आतंक

विज्ञापन
विज्ञापन
राहगीरों और एंबुलेंस को आने-जाने में हो रही परेशानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


तिगांव। बीपीटीपी सेक्टर-78 से तिगांव रोड तक का मार्ग इन दिनों लावारिस पशुओं की वजह से खतरे का क्षेत्र बना हुआ है। सड़कों पर खुलेआम घूमते पशु न केवल ट्रैफिक जाम का कारण बन रहे हैं बल्कि राहगीरों और मरीजों के लिए भी परेशानी का कारण बने हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम होते ही यह समस्या और अधिक बढ़ जाती है। कई बार दोपहिया वाहन सवारों के साथ टक्कर जैसी घटनाएं भी हो चुकी हैं मगर प्रशासन की ओर से अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। इसी मार्ग पर एक अस्पताल भी है। लोगों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस मार्ग पर नियमित रूप से सफाई और पशु पकड़ने की व्यवस्था की जाए ताकि आमजन सुरक्षित आ-जा सकें।

अस्पताल के बाहर अक्सर लावारिस गाय और सांड खड़े रहते हैं, जिससे एंबुलेंस को अंदर आने और निकलने में बहुत परेशानी होती है। - लोकेश गर्ग,अर्श हॉस्पिटल के डॉक्टर
विज्ञापन
विज्ञापन


हम कई बार नगर निगम और प्रशासन को शिकायत कर चुके हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह रोड हर समय खचाखच रहती है और लावारिस पशु कभी भी बड़ा हादसे का कारण बन सकते हैं। प्रशासन को तुरंत इन्हें पकड़ने के निर्देश देने चाहिए। - अमित खटाना, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें