फरीदाबाद। डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सद्भावना बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। ट्रैफिक ताऊ सब-इंस्पेक्टर वीरेंद्र एवं सहायक सब-इंस्पेक्टर सुरेंद्र ने विद्यार्थियों से संवाद किया। उन्होंने छात्रों को मोबाइल के दुरुपयोग, नशे से होने वाले दुष्परिणामों तथा साइबर सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। छात्रों के साथ मोबाइल उपयोग, ड्रग्स अवेयरनेस एवं साइबर सेफ्टी को लेकर खुलकर चर्चा की। इस दौरान बच्चों ने भी अपनी राय साझा की। संवाद