फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं लावारिस पशु

विज्ञापन
विज्ञापन
हीरापुर, मोहना व आसपास के गांवों में है समस्या, किसान परेशान
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी।

छांयसा। हीरापुर, मोहना व आसपास के गांवों में इन दिनों लावारिस पशुओं के आतंक से किसान परेशान हैं। खेतों में खड़ी फसल को इन पशुओं से भारी नुकसान हो रहा है। दर्जनों की संख्या में घूम रहे ये लावारिस पशु खेतों में घुसकर फसलों को न केवल खा जाते हैं, बल्कि उन्हें रौंदकर बर्बाद कर देते हैं।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि इस समय गेहूं सहित अन्य फसलें पूरी तरह तैयार खड़ी हैं। ऐसे में यदि पशु खेतों में प्रवेश कर जाते हैं तो पूरी मेहनत पर पानी फिर जाता है। इस संबंध में किसान मोर्चा के जिला प्रवक्ता कृष्णा कौशिक ने बताया कि क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में यही स्थिति बनी हुई है। जिस भी खेत में लावारिस पशु पहुंचते हैं, वहां फसल पूरी तरह खराब हो जाती है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान निकाला जाए। उनका कहना है कि यदि समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो किसानों की आजीविका पर गंभीर प्रभाव पड़ेगा। किसानों ने पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर रखने और प्रभावी प्रबंधन की व्यवस्था करने की अपील की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें