फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: फरीदाबाद की गोल्डन गर्ल आनंदिता का बिलीजियन कप के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
आनंदिता की प्रतिभा को देखते हुए स्कूल और ट्रेनिंग एकेडमी ने माफ कर रखी है पूरी फीस
विज्ञापन

11 से 18 मई तक कजाकिस्तान में आयोजित होगी विश्व स्तरीय अंडर-16 टेनिस प्रतियोगिता

गौरव मिश्रा
फरीदाबाद। फरीदाबाद की उभरती हुई टेनिस खिलाड़ी आनंदिता उपाध्याय ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है। मात्र 15 वर्ष की आयु में आनंदिता का चयन प्रतिष्ठित बिलीजियन कप के लिए हुआ है। वह आगामी 11 से 18 मई तक कजाकिस्तान में आयोजित होने वाली विश्व स्तरीय अंडर-16 टेनिस प्रतियोगिता में भारत का नेतृत्व करेंगी। आनंदिता के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच नया नहीं है। इससे पहले साल 2025 में उन्होंने चीन में आयोजित अंडर-15 टूर्नामेंट में अविश्वसनीय प्रदर्शन करते हुए सभी छह मैच जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके बाद पिछले साल के ही अंत में अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी उन्होंने अपने खेल से विशेषज्ञों को प्रभावित किया। उनके नाम एक अनोखा रिकॉर्ड भी है, वह एआईटीए (ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन) की अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 रैंकिंग में नंबर-1 रहने वाली देश की पहली खिलाड़ी हैं। आनंदिता अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, स्कूल प्रबंधन और अपने कोचों को देती हैं। आनंदिता के पिता आनंद उपाध्याय ने बताया कि डीपीएस-19 और फरीदाबाद टेनिस एकेडमी ने उनकी बेटी की प्रतिभा को निखारने में पूरा सहयोग दिया है। स्कूल ने आनंदिता की प्रतिभा को देखते हुए उनकी पूरी फीस माफ कर दी है और वह महज एक रुपये महीने की टोकन फीस पर वहां शिक्षा ग्रहण कर रही हैं। साथ ही उनकी ट्रेनिंग एकेडमी ने भी कोचिंग फीस पूरी तरह माफ कर रखी है। उनके कोच संजय सिंहमार, भरत भारद्वाज, सेबू, नरेश और सुनील ने विश्वास जताया है कि जिस तरह 2025 में आनंदिता ने चीन में तिरंगा फहराया था, कजाकिस्तान में भी वह स्वर्ण जीतकर देश का नाम रोशन करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें