45 दिन बंद रहने के बाद त्योहारों में यात्रियों को मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर 19 एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव दोबारा शुरू कर दिया गया है। स्टेशन पर निर्माण कार्य के चलते 1 सितंबर से 15 अक्टूबर तक करीब 45 दिन इन ट्रेनों का ठहराव बंद था। अब त्योहारों के दौरान यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इन ट्रेनों की सेवाएं फिर से बहाल कर दी गई हैं। इससे दिल्ली, मथुरा और दूसरे प्रमुख शहरों की ओर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
उत्तर रेलवे के अनुसार, मालवा एक्सप्रेस (12919), ग्रैंड ट्रंक एक्सप्रेस (12615), उज्जैनी एक्सप्रेस (14309), इंदौर-देहरादून एक्सप्रेस (14317), पुरी-योगनगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (18477), केरल सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12625), नांदेड़-फिरोजपुर एक्सप्रेस (14621) और पुणे-जम्मूतवी एक्सप्रेस (11077) का ठहराव बहाल किया गया है। पंजाब मेल (12138), कोटा वीकली एक्सप्रेस (20986), अमृतसर-इंदौर एक्सप्रेस (19326), श्री माता वैष्णो देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस (11450), अंडमान एक्सप्रेस (16032), हिमसागर एक्सप्रेस (16318), कुरुक्षेत्र-खजुराहो एक्सप्रेस (11842), हरिद्वार-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस (19020 और 22918), मालवा एक्सप्रेस (12920), फिरोजपुर-नांदेड़ एक्सप्रेस (14622) और ऊना हिमाचल-इंदौर एक्सप्रेस (19308) का ठहराव भी दोबारा शुरू किया गया है।