फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नेहरू कॉलोनी में दो पक्षों में पत्थरबाजी, कई लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
आसपास खड़ी कई गाड़िया क्षतिग्रस्त, नशीले पदार्थ बेचने पर हुआ विवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। डबुआ थाना क्षेत्र स्थित नेहरू कॉलोनी में मंगलवार सुबह दो परिवारों के बीच नशाले पदार्थ बेचने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए नजर आ रहे हैं। इस घटना में एक लड़की की आंख पर गंभीर चोट लगी है। इलाके में पथराव होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई।

बताया जा रहा है कि सोमवार रात को कॉलोनी में रहने वाले दो परिवारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। बात इतनी बढ़ी कि गाली-गलौज और हाथापाई भी हुई। लेकिन मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करवा दिया। वहीं मंगलवार सुबह दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। दोनों परिवारों ने सड़क पर उतरकर एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। पत्थरबाजी इतनी तेज थी कि लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। मिली जानकारी के अनुसार विवाद नशाले पदार्थ तस्करी से जुड़ा बताया जा रहा है। एक पक्ष का आरोप है कि नशाले पदार्थ तस्कर मतीन और उसके साथियों ने लतीफ के परिवार पर हमला किया। नशाले पदार्थ बेचने से रोकने को लेकर पहले कहासुनी हुई, जो बाद में पत्थरबाजी में बदल गई।
विज्ञापन


इस घटना में करीब 8 से 10 लोग घायल हुए हैं। जिनमें बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि दोनों तरफ से करीब 20 मिनट तक जमकर पत्थर चले। आसपास खड़ी गाड़ियों के शीशे भी टूट गए।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया है। दोनों पक्ष नेहरू कॉलोनी के ही रहने वाले हैं। दोनों पक्ष की ओर से मिली शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं दोनों शिकायतकर्ता मतिम और जाकिर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें