फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राशन डिपो के औचक निरीक्षण में कम मिला स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांव अजरौंदा में राशन डिपो के औचक निरीक्षण के दौरान सरकारी राशन के स्टॉक में गड़बड़ी सामने आई है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता और जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय की संयुक्त टीम ने 25 अगस्त को राधा स्वामी सत्संग सेंटर के नजदीक स्थित राशन डिपो की जांच की।
टीम को डिपो के रिकॉर्ड और मौके पर उपलब्ध राशन में अंतर मिला। जांच में करीब 415 क्विंटल गेहूं, 3800 लीटर सरसों तेल, 121 क्विंटल बाजरा और 2 क्विंटल चीनी के स्टॉक को लेकर अनियमितता सामने आने पर डिपो धारक सुमित के खिलाफ थाना सेंट्रल में प्राथमिकी दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता को 25 अगस्त को गुप्त सूचना मिली थी कि गांव अजरौंदा में राशन डिपो धारक प्रेम सिंह और सुमित द्वारा सरकारी राशन के वितरण में अनियमितता की जा रही है। सबसे पहले प्रेम सिंह के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। उसकी एफएसआईडी के अनुसार ऑनलाइन रिकॉर्ड में गेहूं 4 किलोग्राम, चीनी 434 किलोग्राम और सरसों तेल 7 लीटर होना चाहिए था। संयुक्त टीम ने मौके पर उपलब्ध राशन का रिकॉर्ड से मिलान किया। जांच में स्टॉक सही पाया गया और प्रेम सिंह के डिपो पर कोई अनियमितता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पास बने कमरों में सुमित के राशन डिपो का निरीक्षण किया गया। टीम ने सुमित को मौके पर बुलाने के लिए कई बार संपर्क किया लेकिन वह उपस्थित नहीं हुआ। इसके बाद प्रेम सिंह और सुमित के मकान मालिक की मौजूदगी में डिपो की जांच की गई। ऑनलाइन स्टॉक के अनुसार डिपो में 551 क्विंटल गेहूं, 2 क्विंटल चीनी, 3805 लीटर सरसों तेल और 121 क्विंटल बाजरा होना चाहिए था। भौतिक जांच में गेहूं की मात्रा रिकॉर्ड से काफी कम मिली। मौके पर 415 क्विंटल गेहूं मिलने से रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में करीब 136 क्विंटल का अंतर सामने आया। सरसों तेल, चीनी और बाजरा की उपलब्ध मात्रा भी टीम ने दर्ज की। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि सुमित पिछले करीब 1 महीने से सरकारी राशन इसी स्थान पर रखकर वितरित कर रहा था। स्टॉक का मिलान नहीं होने और सरकारी राशन के दुरुपयोग के आरोप में खाद्य निरीक्षक रूपचंद की शिकायत पर सुमित के खिलाफ थाना सेंट्रल फरीदाबाद में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले में पुलिस और खाद्य विभाग की ओर से आगे की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें