फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्टील शीट गबन का खुलासा... बिल में कम, सप्लाई ज्यादा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोदाम मैनेजर समेत दो गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त पिकअप वाहन बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र स्थित गोदाम से स्टील शीट के गबन के मामले में अपराध शाखा सेक्टर-85 ने गोदाम के मैनेजर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित उर्फ उग्रभान और लवकुश के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, रोहित को 28 जून को गिरफ्तार कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। पूछताछ के दौरान उसकी निशानदेही पर दूसरे आरोपी लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया। जांच में सामने आया कि रोहित गोदाम में मैनेजर के पद पर तैनात था और माल की देखरेख व लोडिंग की जिम्मेदारी संभालता था। वह बिल में दर्ज मात्रा से अधिक स्टील शीट आरोपी लवकुश के वाहन में लोड कर गोदाम से बाहर भिजवाता था। दोनों ने मिलकर कंपनी का माल अवैध रूप से निकालकर बेचने की साजिश रची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 27 जून को गोदाम के स्टॉक के मिलान के दौरान स्टील शीट कम मिली थी। इसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिस पर थाना सेक्टर-58 में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान दोनों आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें