फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: जींद में 29 और 30 अप्रैल को होगा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद/गुरुग्राम। आठवीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन 29 और 30 अप्रैल को जींद के नवदीप स्टेडियम नरवाना स्टेडियम में होगा। खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर 9 से 22 अप्रैल के बीच रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। चैंपियनशिप के आयोजन को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अनुसार चैंपियनशिप में रजिस्ट्रेशन के लिए एएफआई आईडी होना अनिवार्य है। एथलेटिक्स हरियाणा के अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने कहा कि हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का दो दिवसीय आयोजन नरवाना जींद के नवदीप स्टेडियम में किया जाएगा। सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हरियाणा राज्य के सभी जिलों के एथलीट खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संवाद
विज्ञापन


रांची में होगा नेशनल फेडरेशन कप
फरीदाबाद। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (एएफआई) रांची में 22 से 25 मई तक तीन दिवसीय 29वीं नेशनल फेडरेशन कप सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन करेगा। फरीदबाद के मीडिया प्रभारी (खेल) सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि इसमें भाग लेने के लिए राज्य के एथलीट खिलाड़ियों को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के नियम अनुसार वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करना होगा। इसके बाद ही वह प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि 16 साल आयु वर्ग से कम आयु वर्ग के एथलीट खिलाड़ी हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकते हैं। इसके अलावा 18 साल आयु वर्ग के एथलीट खिलाड़ी केवल दो ट्रैक इवेंट में भाग ले सकते हैं। गौरतलब है कि आठवीं हरियाणा राज्य सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दौड़, हाई जंप, लांग जंप, ट्रिपल जंप और पोलवाल्ट,शाट पुट, डिस्कस,हैमर और जैवलिन थ्रो इवेंट, हैप्टाथलान इवेंट और डैक्थलान इवेंट का आयोजन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें