फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर बृहस्पतिवार को एकेपी क्रिकेट अकादमी और लखनऊ की राइजिंग क्रिकेट अकादमी के बीच मुकाबला खेला। 20 ओवर के मुकाबले में एकेपी अकादमी ने राइजिंग अकादमी को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए राइजिंग अकादमी ने 120 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में बल्लेबाजी करने आई एकेपी की टीम ने 17.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। संवाद