फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता 18 को

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। पानीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में 18 दिसंबर को राज्य स्तरीय विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में फरीदाबाद जिले के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले 10 विद्यार्थी भाग लेंगे। प्रतिभागियों को सुबह 10 बजे की विद्यालय पहुंचना होगा। इसके बाद 11 बजे से प्रतियोगिता आरंभ हो जाएगी, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगी।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों को पांच विषयों पर निबंध लिखना होगा, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग की नैतिकता, अंतरिक्ष अन्वेषण के लाभ, डिजिटल गोपनीयता क्यों महत्वपूर्ण है, देश के कार्यक्रमों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी, बाढ़ का प्रभाव और जटिलता विषय शामिल हैं। विद्यार्थी हिंदी और अंग्रेजी किसी भी भाषा में निबंध लिख सकते हैं। निबंध की शब्द सीमा 800 से एक हजार तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को 10 हजार, द्वितीय प्रतिभागी को आठ हजार और तृतीय स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी को छह हजार रुपये पुरस्कार के तौर पर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें