फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सूरजकुंड दिवाली मेला की तैयारी, सफाई में जुटे कर्मचारी

विज्ञापन
फरीदाबाद सूरजकुंड मेला परिसर में दीपावली मेला को लेकर साफ सफाई हुई शुरू। संवाद
विज्ञापन
23 से 26 अक्तूबर तक किया जाएगा आयोजन, इस बार 250 स्टॉल लगाने की योजना
विज्ञापन

80 प्रतिशत स्टॉल स्वयं सहायता समूहों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड मेला परिसर में 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले तृतीय दिवाली मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। मेले में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए पार्किंग, स्टॉल, फूड और साज-सजावट की तैयारी शुरू हो गई है। जल्द ही विभाग द्वारा कंपनियों के साथ करार कर लिया जाएगा।
मौजूदा समय में सूरजकुंड मेला परिसर में सफाई, लिपाई-पुताई, स्टॉल की मरम्मत और पेंटिंग का काम तेजी से चल रहा है। हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिसर में कर्मचारियों की टीमें अलग-अलग स्थानों पर सफाई और मरम्मत कार्य में जुटी हैं। मेले में करीब 250 स्टॉल लगाने की योजना है। इनमें लगभग 80 प्रतिशत स्टॉल स्वयं सहायता समूहों के लिए आरक्षित रखे जाएंगे। इन स्टॉल पर स्थानीय और घरेलू उत्पादों की बिक्री के साथ उनके प्रचार-प्रसार का अवसर भी समूहों को मिलेगा।
विज्ञापन


इस बार मेले की थीम लोकल फॉर वोकल रखी गई है। इसके तहत क्षेत्रीय उत्पादों को विशेष रूप से बढ़ावा दिया जाएगा। मेले में गुड़ के लड्डू, बाजरे का आटा, शुगर फ्री कुकीज सहित विभिन्न घरेलू उत्पादों के स्टॉल लगाए जाएंगे। घर की सजावट से जुड़े सामान भी मेले में आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के ड्राई फ्रूट सहित विभिन्न राज्यों के पारंपरिक उत्पाद भी लोगों को खरीदने के लिए मिलेंगे।

मेले में आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की झलक भी देखने को मिलेगी। फरीदाबाद के अलावा अन्य राज्यों से स्वयं सहायता समूह अपने उत्पाद लेकर पहुंचेंगे। विभाग का प्रयास है कि मेले के माध्यम से छोटे उद्यमियों और समूहों को सीधे ग्राहकों तक पहुंचने का बड़ा बाजार उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन


-


मेले को लेकर साफ-सफाई और मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। पार्किंग, स्टॉल, सजावट और खानपान जोन के लिए टेंडर इसी सप्ताह आमंत्रित किए जाएंगे। जल्द ही मेला परिसर सजकर तैयार हो जाएगा। - हरविंदर सिंह यादव, नोडल अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें