फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्कूल मैदान में उगी झाड़ियां साफ कराई, अब खेल गतिविधियां होंगी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
- विद्यालय के मैदान में उगी झाड़ियां साफ कराई, अब खेल गतिविधियां शुरू होंगी
विज्ञापन

संवाद न्यूज,
हथीन। अमर उजाला के 15 अक्तूबर के अंक में शहीद नायक राजेंद्र सिंह राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान में घास एवं उगी झाड़ियों का समाचार प्रमुखता से प्रकाशित किया गया था। घास और उगी झाड़ियों के कारण खेल गतिविधियां ठप हो गई थीं। इससे छात्रों को खेलों के अभ्यास करने में असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। इस संदर्भ में समाजसेवी गजराज आर्य ने खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम को लिखित में ज्ञापन देकर मैदान की सफाई कराने और हाई मास्ट लाइटें लगाने की मांग की थी। अमर उजाला में समाचार प्रकाशित होने के बाद शिक्षा विभाग ने संज्ञान लिया। स्कूल मैनेजमेंट कमेटी के माध्यम से खेल के मैदान की सफाई ट्रैक्टर द्वारा कराई गई है। मैदान को समतल किया जा रहा है और इसे खेलों के अभ्यास के योग्य तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


समाजसेवी गजराज आर्य ने इस मामले में अमर उजाला की भूमिका की सराहना करते हुए समाचार पत्र के प्रति आभार प्रकट किया है। प्रधानाचार्य कंवरभान यादव ने बताया कि मैनेजमेंट कमेटी के माध्यम से खेल मैदान की सफाई करा दी गई है। अमर उजाला समाचार पत्र ने मामले को प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट किया। समाजसेवी गजराज आर्य ने मैदान में हाई मास्ट लाइटें लगवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें