फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: एसपीओ ने खुद को गोली मार की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार रात को गाड़ी के अंदर बैठकर दिया घटना को अंजाम, आत्महत्या का कारण अज्ञात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। गांव मोहना के रहने वाले 41 वर्षीय विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) विक्रम ने सोमवार देर रात खुद को सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। विक्रम पलवल के पुलिस अधीक्षक कार्यालय की स्थापना ब्रांच में तैनात थे। अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन

करीब 10:30 बजे विक्रम का परिवार घर के अंदर था। तभी वह अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर लेकर घर के बाहर खड़ी गाड़ी में आकर बैठ गए। गाड़ी को अंदर से बंद करने के बाद खुद को सिर में गोली मार ली। गोली की आवाज सुनने के बाद परिवार के लोग घर से बाहर आए। उन्होंने कार को खोलने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी अंदर से बंद होने की वजह से परिवार के लोगों ने गाड़ी का शीशा तोड़ने के बाद विक्रम को बाहर निकाला। उनको उपचार के लिए सेक्टर 8 स्थित निजी अस्पताल में लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से गोली का खोल बरामद कर लिया है। विक्रम फौज से सेवानिवृत्त होने के बाद हरियाणा पुलिस में विशेष पुलिस अधिकारी की नौकरी कर रहे थे। उनको करीब 5 साल हो चुके थे। पुलिस ने बताया कि एसपीओ विक्रम के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा फौज में है। वहीं, छोटा बेटा 11वीं का छात्र है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें