फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पहला करवा चौथ मनाने के लिए खास तैयारियां

Wed, 08 Oct 2025 11:14 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
नवविवाहित महिलाओं को पहले उपवास के दौरान रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों की ओर से अत्यधिक महत्व दिया जाता है
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। करवा चौथ का व्रत 10 अक्तूबर को मनाया जाएगा। खासतौर से जिन महिलाओं का यह पहला करवा चौथ है, उनमें त्योहार को लेकर बहुत उत्साह देखा जा रहा है। इस दिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं और रात में चांद दिखने के बाद ही अपना व्रत खोलती हैं। इस दिन के लिए महिलाएं एक सप्ताह पहले से ही तैयारियां शुरू कर देती हैं।

सुहागिनों के लिए करवा चौथ का व्रत काफी महत्वपूर्ण होता है। इस दिन सभी सुहागन व्रत रखकर अपने पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। नवविवाहिताओं के लिए यह खास अवसर होता है। नवविवाहित महिलाओं को अपने पहले उपवास के दौरान रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों की ओर से अत्यधिक महत्व दिया जाता है।
विज्ञापन



शादी का जोड़ा पहनूंगी : अंजली बिष्ट
एनआईटी निवासी नीरज बिष्ट और अंजली बिष्ट ने बताया कि उनकी शादी को अभी एक साल भी नहीं हुआ है। उनका यह पहला करवाचौथ है। वह इस दिन अपनी शादी का जोड़ा पहनेंगी और परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाएंगी।


एक-दूसरे के लिए व्रत रखेंगे
एसजीएम नगर निवासी मनोज रावत और संध्या रावत का कहना है कि पहले करवा चौथ पर दोनों एक-दूसरे के लिए व्रत रखेंगे। साथ ही दोनों एक-दूसरे को सरप्राइज गिफ्ट देंगे ताकि यह व्रत यादगार रहे।

पूजा के बाद डिनर का प्लान
एनआईटी निवासी संजना और निर्मल ने बताया कि पहला करवा चौथ दोनों के लिए बहुत खास है। इस दिन को और चार-चांद लगाने के लिए दोनों ने मिलकर रोमांटिक डेट प्लान की है। रात को पूजा के बाद किसी खूबसूरत जगह पर जाकर डिनर प्लान किया है।
विज्ञापन


पूरे दिन पत्नी के साथ घर पर रहेंगे
बल्लभगढ़ निवासी पूजा और होमबीर ने बताया कि उनकी शादी मई में हुई थी। पहला करवा चौथ होने के चलते वह पूरे दिन अपनी पत्नी के साथ घर पर रहेंगे ताकि उनको व्रत पर अकेला महसूस ना हो। इसके अलावा रात को पूजा करने के बाद वह डिनर करने के लिए किसी होटल में जांएगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें