फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: स्पार्टन एनसीआर ने जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। खेड़ी गुजरान स्थित एकेपी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को कॉरपोरेट टूर्नामेंट में स्पार्टन एनसीआर और बारासिंघा के बीच मुकाबला खेला गया। मुकाबले में स्पार्टन एनसीआर ने बारासिंघा को चार विकेट से हरा दिया। 20 ओवर के मुकाबले में बारासिंघा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट खोकर 164 रनों का स्कोर बनाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी स्पार्टन एनसीआर ने 19.4 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 168 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। बारासिंघा की ओर से आशीष ने 48 और अमित कौशल ने 42 रन की पारी खेली। वहीं स्पार्टन के लिए अमन, सुमित, रुपिंदर और मनोज ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्पार्टन के बल्लेबाजों में मनोज और शिवम त्यागी ने सर्वाधिक 33-33 रन की पारी खेली। इसके अलावा कन्हैया ने 25 और अशोक भारद्वाज ने 20 रन की तेजतर्रार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिला दी। बारासिंघा की ओर से मनोज ने दो जबकि नवीन, अमित, आशीष और अलंकृत को एक-एक विकेट मिला। मैच में ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले मनोज को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें