फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: नवंबर-दिसंबर में काटे 850 से अधिक वाहनों के चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
यातायात पुलिस प्रदूषण फैलाने वालों के खिलाफ कर रही कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। यातायात पुलिस ने नवंबर और दिसंबर में 850 से अधिक वाहनों के प्रदूषण संबंधी चालान किए हैं। इस दौरान वाहन चालकों पर लाखों रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने नवंबर में 399 प्रदूषण संबंधी चालान किए। विभाग ने वाहन चालकों से 1.23 लाख रुपये का जुर्माना भी वसूला। इसके अलावा 15 वर्ष से अधिक पुराने तीन पेट्रोल वाहनों को विभाग ने जब्त किया। वहीं दिसंबर में 425 वाहनों पर प्रदूषण संबंधी कार्रवाई की गई। महीने में 15 साल से अधिक पुराने छह पेट्रोल वाहनों को जब्त किया। इसके अलावा वाहनों पर दिसंबर में 1.94 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। इसके साथ ही विभाग ने पीयूसी प्रमाणपत्र होने के बाद भी प्रदूषण फैलाने वाले 13 वाहनों पर कार्रवाई की गई। इसके अलावा भी कुछ वाहनों पर कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है और यह आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन


शनिवार को फिर बढ़ा शहर का एक्यूआई

पिछले दो दिनों से प्रदूषण से राहत मिलने के बाद शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक एक बार फिर बढ़ता हुआ नजर आया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बल्लभगढ़ का वायु गुणवत्ता सूचकांक 259 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में है। वहीं फरीदाबाद का एक्यूआई 222 रहा, जो स्वास्थ्य के लिए चिंताजनक माना जा रहा है। प्रदूषण स्तर बढ़ने से सांस के मरीजों, बुजुर्गों और बच्चों की परेशानी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों ने लोगों को सुबह-शाम बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और मास्क का उपयोग करने की सलाह दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें