फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: मुख्य बाजार में दोबारा उठी चिंगारी-धुआं

विज्ञापन
विज्ञापन
दमकल की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पा लिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मुख्य बाजार में सोमवार रात तीन दुकानों में लगी भीषण आग के बाद मंगलवार सुबह एक बार फिर अफरा-तफरी मच गई। सुबह करीब साढ़े चार बजे मीनाक्षी साड़ी सेंटर की इमारत से धुआं और चिंगारियां उठने लगीं। आसपास के लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी।
दमकल की गाड़ी ने समय रहते आग पर काबू पा लिया। दोबारा आग फैलने से बड़ा हादसा टल गया। सोमवार रात लगी आग में देवी राम पेंट वालों की दुकान पूरी तरह जलकर राख हो गई थी। इसके बराबर स्थित मीनाक्षी साड़ी सेंटर की तीन मंजिला इमारत भी क्षतिग्रस्त हुई। वहीं मनीष गार्मेंट की दुकान आग की चपेट में आने से बच गई। मंगलवार सुबह दोबारा चिंगारी उठने के बाद सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने प्रभावित दुकानों में लोगों की आवाजाही रोक दी। पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर निगरानी करते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने मुख्य बाजार पहुंचकर प्रभावित दुकानों का निरीक्षण किया और दुकानदारों से मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया। उनके साथ व्यापारी नेता राहुल गोयल और पार्षद महेश गोयल भी मौजूद रहे। एसडीएम मयंक भारद्वाज, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया, एसीपी रवि कुंडिया और बिजली विभाग के एक्सईएन संजय मंगला समेत कई अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने बताया कि बाजार में अतिक्रमण और संकरे रास्तों के कारण दमकल वाहनों को आग तक पहुंचने में परेशानी हुई। इस पर विधायक ने जॉइंट कमिश्नर को बाजार से अतिक्रमण हटाने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन

अग्निकांड के बाद जेसीबी की मदद से हटाईं रेहड़ियां
बल्लभगढ़। मुख्य बाजार में सोमवार शाम हुए अग्निकांड के बाद मंगलवार को नगर निगम प्रशासन जेसीबी के साथ नजर आया। निगम का तोड़फोड़ दस्ता जेसीबी मशीन लेकर मुख्य बाजार पहुंचा और सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने कई रेहड़ियों को हटाने के साथ कुछ को तोड़ दिया। इसके बाद सी गेट बाजार और आसपास के क्षेत्रों में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। निगम के तोड़फोड़ दस्ते का नेतृत्व कनिष्ठ अभियंता असलम खान ने किया। संयुक्त आयुक्त करण सिंह बदौरिया के आदेश पर हुई कार्रवाई के दौरान बाजार की सड़कों और रास्तों पर किए गए स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। निगम की कार्रवाई से दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों में हड़कंप मचा रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें