फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: सौम्या ने ऑस्ट्रिया को हराकर दूसरे दौर में बनाई जगह

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। इटली में आयोजित विश्वस्तरीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए सौम्या भारद्वाज ने दूसरे दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया है। महज 11 वर्षीय सौम्या भारद्वाज ने अपने पहले मुकाबले में ऑस्ट्रिया की खिलाड़ी को 6-1 के बड़े अंतर से हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया है।
विज्ञापन


सौम्या की मां मोनिका ने बताया कि सौम्या शुरू से ही आक्रमण करते गईं और विपक्षी खिलाड़ी को दूसरा कोई मौका ही नहीं दिया। अब दूसरे मुकाबले में उनका सामना हंगरी की खिलाड़ी से होगा। अगर वहां पर सौम्या जीत दर्ज करती हैं, तो वह प्री क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेंगी। बतादें कि सौम्या ने अप्रैल में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतकर राष्ट्रीय स्तर के लिए अपनी जगह पक्की की थी। वहीं इसके बाद जून में राष्ट्रीय स्तर प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण जीतकर इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना चयन पक्का किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें