फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द लगेंगे बिजली के स्मार्ट प्री-पेड मीटर

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में लोगों को जल्द गलत और देरी से बिजली बिल आने की समस्या से निजात वाली है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने पंचकूला, गुरुग्राम और करनाल में योजना सफल होने के बाद अब फरीदाबाद में भी स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत स्मार्ट मीटर लगाने के लिए हाल ही में एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड और हरियाणा डिस्ट्रीब्यूशन यूटिलिटिज के बीच एमओयू साइन किया है। जल्द ही जिले के साढे़ छह लाख बिजली उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इससे जहां बिजली चोरी पर लगाम लगेगी, वहीं बिजली कटौती की समस्या से भी निजात मिल सकेगी।
विज्ञापन

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) की ओर से कुछ माह पहले गुरुग्राम, पंचकूला और करनाल में पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर स्मार्ट मीटर लगाने की योजना शुरू की गई थी, जो कि सफल मानी जा रही है। फरीदाबाद समेत प्रदेश के कई जिलों में बिजली के पुराने मीटर लगे हुए हैं। इससे मीटर के साथ छेड़छाड़ की संभावना बनी रहती है, साथ ही इसकी रीडिंग भी मेनुअली तरीके से होती हे। इससे उपभोक्ताओं के साथ कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
ईईसीएल करेगा मीटर बदलने का काम
बिजली निगम के एक अधिकारी ने बताया कि जिले में सभी उपभोक्ताओं के बिजली मीटर स्मार्ट किए जाएंगे। इसमें ईईसीएल नामक कंपनी की मदद ली जाएगी। वह फरीदाबाद समेत निगम क्षेत्र में 10 लाख पुराने मीटरों को बदलकर वहां स्मार्ट मीटर लगाएगा। इसकी योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन

जीपीएस से लैस होंगे स्मार्ट प्री-पेड मीटर
स्मार्ट मीटर की खासियत होगी की कि इसमें जीपीआरएस लगा होगा। इससे उपभोक्ता को बिजली बिल की सटीक जानकारी मिलेगी। जैसे मोबाइल का जितना उपयोग होने पर बिल जारी होता है, ठीक वैसे ही जितनी बिजली उपयोग में लाई जाएगी, उतनी ही राशि का बिल मिलेगा। अभी रीडिंग नियमित नहीं होती। स्मार्ट मीटर की खासियत यह है कि इसके साथ उपभोक्ता छेड़छाड़ नहीं कर सकेंगे। मीटर में किसी तरह की गड़बड़ी करने पर बिजली निगम के अधिकारियों/कर्मचारियों को इसकी जानकारी मिल जाएगी। चोरी करने वाले, बिल नहीं भरने वाले के घर जाकर कनेक्शन काटने की जरूरत नहीं होगी। कंट्रोल रूम से बैठे-बैठे अधिकारी, कर्मचारी संबंधित उपभोक्ता के मीटर का कनेक्शन ब्रेक कर सकते हैं। जीपीआरएस सिस्टम से उपभोक्ता के मोबाइल बिजली बिल का मेसेज भेजा जाएगा।
कोट
जिले में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना सरकार की ओर से बनाई गई है। प्रदेश के तीन जिलों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत योजना चल रही है। यह योजना सफल मानी जा रही है। इसलिए यहां भी स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी शुरू कर दी गई है, जल्द ही यहां भी स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- प्रदीप चौहान, अधीक्षण अभियंता, डीएचबीवीएन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें