फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'शादी तो होने वाली है इसलिए...': बर्थडे पर बुलाकर लूटी युवती की आबरू, सॉरी बोलकर फिर बनाया कई बार हवस का शिकार

Sun, 22 Jun 2025 09:52 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद

सार

24 अप्रैल को वह युवक के जन्मदिन वाले दिन पहली बार फरीदाबाद आई और युवक उसको अपनी गाड़ी में घुमाते हुए गांव नीमका की तरफ सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। तब युवती ने पुलिस को फोन करने के फोन निकाला तो युवक ने उसका फोन छीनकर बंद कर दिया। 
विज्ञापन
मैट्रिमोनियल साइट के जरिये हुई थी दोस्ती - फोटो : freepik- ai
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में रहने वाले कपड़ा कारोबारी के बेटे पर दिल्ली की रहने वाली युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। युवती ने शादी के लिए अपना बायोडाटा मैट्रिमोनियल साइट पर डाला हुआ था। दोनों की दोस्ती साइट के जरिये हुई थी। थाना बल्लभगढ़ महिला पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

कोरोना काल में हो चुकी है माता-पिता की मौत
दिल्ली की रहने वाली युवती ने बताया कि उसके माता पिता की कोरोना काल में मौत हो गई थी। वह प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती थी। उन्होंने शादी के लिए अपना बायोडाटा मैट्रिमोनियल साइट पर डाला हुआ था। जहां पर उनकी युवक से दोस्ती गई। दोस्ती के दौरान उनको पता चला कि दोनों एक ही कॉलेज में पढ़े हुए हैं। जिसके चलते उन्होंने अपना मोबाइल नंबर एक्सचेंज कर लिया। 

बर्थडे पर बुलाकर लूटी आबरू
24 अप्रैल को वह युवक के जन्मदिन वाले दिन पहली बार फरीदाबाद आई और युवक उसको अपनी गाड़ी में घुमाते हुए गांव नीमका की तरफ सुनसान जगह पर ले गया। वहां पर युवती के साथ छेड़छाड़ करने लगा। तब युवती ने पुलिस को फोन करने के फोन निकाला तो युवक ने उसका फोन छीनकर बंद कर दिया। उसके बाद युवती को कहा कि उनकी शादी तो होने वाली है इसलिए यह एक आम बात है। जिस पर युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 
विज्ञापन

सॉरी बोलकर भी की दरिंदगी
इसके बाद युवक ने उसको सॉरी बोल दिया और वह उससे अगली बार आगरा के एक होटल में मिली। वहां पर युवक ने दोबारा उसके साथ दुष्कर्म किया। इस तरीके से युवक ने कई बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जब युवती ने उसको शादी के लिए बोला, तो वह आनाकानी करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि आरोपी युवक के खिलाफ महिला थाना बल्लभगढ़ में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें