फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोमनाथ भारत की संस्कृति और स्वाभिमान का अमर प्रतीक : कृष्ण पाल गुर्जर

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक कॉलोनी में श्रद्धा के साथ मनाया गया सोमनाथ स्वाभिमान पर्व
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सैनिक कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में सोमवार को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर शामिल हुए। कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि सोमनाथ केवल एक मंदिर नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्षों पुरानी संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान का जीवंत प्रतीक है। सोमनाथ मंदिर भारतीय सभ्यता की उस अमर चेतना का प्रतिनिधित्व करता है, जिसने अनेक आक्रमणों के बावजूद अपने गौरव को अक्षुण्ण बनाए रखा। इस अवसर पर बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा, बड़खल विधायक धनेश अदलखा और एनआईटी विधायक सतीश फागना सहित कई लोग मौजूद रह।

कार्यक्रम की शुरुआत सैनिक कॉलोनी कम्युनिटी सेंटर से निकाली गई भव्य कलश यात्रा से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद सोमनाथ से ऑनलाइन आयोजित राष्ट्रीय कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित किया, जबकि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से लाइव जुड़े। केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि इतिहास साक्षी है कि इस मंदिर को कई बार तोड़ा गया, लेकिन हर बार जनता के अडिग संकल्प से इसे और भव्य रूप में पुनर्निर्मित किया गया। उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि 11 मई 1951 को हुई प्राण प्रतिष्ठा स्वतंत्र भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जन्म का प्रतीक थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्ण पाल गुर्जर ने जोर दिया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अपनी सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान दिला रहा है। उन्होंने युवा पीढ़ी से अपनी जड़ों, भाषा और परंपराओं पर गर्व करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा दी गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और शिव लीला ने पूरे प्रांगण को भक्तिमय कर दिया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा मंदिर की 1000 वर्ष की गौरवगाथा पर आधारित एक विशेष प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसे श्रद्धालुओं ने बेहद सराहा। इस मौके पर उपायुक्त आयुष सिन्हा, एसडीएम त्रिलोक चंद और अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने इस आयोजन के सफल संचालन हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें