फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवा चलने से प्रदूषण से थोड़ी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
हवा चलने से प्रदूषण से थोड़ी राहत
विज्ञापन

फरीदाबाद। जिले के लोगों को पिछले दो दिनों से सांस लेने के लिए काफी साफ हवा मिल रही है। तीन दिन पहले हुई बारिश के बाद से प्रदूषण का स्तर लगातार कम हो रहा है। सोमवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 235 दर्ज किया गया, जो रविवार की तुलना में 16 अंक कम है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह फरीदाबाद में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया था। जहरीली हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, साथ ही आंखों में जलन की समस्या भी बढ़ रही थी। प्रशासन के काफी प्रयासों के बाद भी प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा था। पहले प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच गया था, जो अब घटकर मध्यम श्रेणी में आ गया है। पिछले दो दिनों से एक्यूआई 300 से नीचे बना हुआ है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 क्षेत्र का एक्यूआई 280, एनआईटी क्षेत्र का एक्यूआई 190 दर्ज किया गया। वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र का एक्यूआई 117 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि तेज हवा चलने के कारण प्रदूषित कण जमीन पर आ गए हैं, जिससे एक्यूआई में सुधार हुआ है। वहीं, स्मॉग भी पूरी तरह से छंट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें