फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: निर्माण कार्य के कारण औषधालय के कुछ काउंटर बंद , मरीज परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में औषधालय के सामने चल रहे मरम्मत एवं निर्माण कार्य से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। अस्पताल में लंबे समय से चल रहे मरम्मत व निर्माण कार्य के चलते औषधालय के कुछ काउंटरों को बंद कर दिया गया है। इससे मरीजों को सीमित काउंटरों पर लंबी कतार में खड़ा होना पड़ रहा है। सबसे अधिक दिक्कत बुजुर्ग और गंभीर मरीजों को हो रही है, जिन्हें दवा लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है।

सेक्टर-7 निवासी रामनिवास (68) ने बताया कि घुटनों के दर्द के कारण चलना-फिरना मुश्किल है। निर्माण कार्य के कारण उन्हें दवा काउंटर तक पहुंचने में परेशानी हुई और करीब आधे घंटे तक लाइन में खड़े रहना पड़ा। वहीं एसजीएम नगर निवासी सुभद्रा देवी (72) ने बताया कि डॉक्टर से जांच कराने के बाद दवा लेने पहुंचीं तो केवल कुछ काउंटर ही खुले मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि अस्पताल में मरम्मत एवं निर्माण कार्य चल रहा है, जिसके कारण कुछ जगहों पर व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। उन्होंने कहा कि मरीजों को परेशानी न हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। दवा काउंटर पर बुजुर्ग व गर्भवतीयों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि परेशानी को देखते हुए कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण कार्य पूरा होते ही सभी काउंटर सामान्य रूप से संचालित किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें