फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: पार्किंग की समस्या को लेकर परेशान सोसाइटी निवासी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी पार्किंग में नए नंबर डालकर नए परिवारों को अलॉट की जा रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ग्रेटर फरीदाबाद सेक्टर- 80 स्थित बीपीटीपी डिस्कवरी पार्क सोसाइटी के निवासी इन दिनों पार्किंग की समस्या को लेकर परेशान हैं। बीपीटीपी बिल्डर्स की ओर से पुरानी पार्किंग में नए नंबर डालकर सोसाइटी में आने वाले नए परिवारों को पार्किंग अलॉट की जा रही है। जबकि वह पार्किंग पहले से ही वहां रह रहे लोगों को अलॉट है। ऐसे में स्थानीय निवासियों की ओर से बिल्डर्स के इस रवैये पर विरोध जताया जा रहा है। हालांकि इस संबंध में लोगों ने बीपीटीपी बिल्डर्स से शिकायत भी की है। लेकिन कोई संतोषजनक उत्तर न मिलने से लोगों में रोष बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो मजबूरन उन्हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ेगा।
डिस्कवरी पार्क सोसाइटी में करीब 1400 लोग यहां रहते हैं। बीपीटीपी की ओर से 2018 में लोगों को कब्जा देना शुरू किया। साल 2020 से यहां लोगों ने रहना शुरू कर दिया। लोगों का कहना है कि उस समय भी बीपीटीपी ने लोगों को नक्शे और फ्लैट नंबर के हिसाब से गाड़ी पार्किंग की जगह अलॉट की थी। लेकिन अब सोसाइटी में बिल्डर ने चार नए टावर बनाए हैं। जिससे यहां आने वाले नए परिवारों को पुराना पार्किंग एरिया फिर से अलॉट किया जा रहा है। इसको लेकर सोसायटी के लोगों और बीपीटीपी प्रबंधन की एक बैठक भी हुई थी। तब बैठक में लोगों ने अपनी पार्किंग की जगह दूसरे को देने से मना कर दिया था। बावजूद इसके बीपीटीपी ने नए नंबर के साथ नई पार्किंग एरिया की लिस्ट जारी की है। नई लिस्ट के मुताबिक पहले से अलॉट पार्किंग एरिया पर नए नंबर डाल कर नए टावरों में आने वाले लोगों को दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में बीपीटीपी के सीनियर वाइस प्रेसीडेंट रोहित मोहन का कहना है कि एक ही प्रोजेक्ट को दो हिस्सों में पूरा किया गया है। पहले लोगों को उनकी ओर से कोई भी पार्किंग की जगह अलॉट नहीं की गई थी। लोग अपनी मर्जी से गाड़ियां खड़ी कर रहे थे, लेकिन अब नियमों और कानून के तहत पार्किंग अलॉट की जा रही है। इसमें यदि किसी ने भी किसी प्रकार का विरोध करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें