फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: प्रतिबंध के बावजूद धड़ल्ले से दौड़ रहे कंडम वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
15 साल पुराने पेट्रोल एवं 10 साल पुराने डीजल वाहनों के चलने पर पाबंदी
विज्ञापन

किशोर शर्मा
फरीदाबाद। शहर में पुराने वाहन धड़ल्ले से बिना रोक-टोक सड़कों पर दौड़ रहे हैं। नियम अनुसार एनसीआर क्षेत्र में 15 साल से पुराने पेट्रोल और 10 साल से पुराने डीजल वाहन नहीं चल सकते। इसके बावजूद पुराने वाहन नियमों को ताक पर रखकर सड़कों पर आमतौर पर देखे जा सकते हैं, जिससे प्रदूषण का स्तर प्रभावित होता है।
15 साल से पुराने पेट्रोल एवं 10 साल पुराने डीजल वाहनों के सड़कों पर चलने की पाबंदी है। यदि इस तरह के वाहन चलते हैं तो उन्हें तुरंत पकड़ने का प्रावधान है। लेकिन नियमों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई जाने की वजह से फरीदाबाद जिले में ऐसे करीब 70 हजार वाहन चल रहे हैं, जो वायु प्रदूषण बढ़ा रहे हैं। इनमें कार, थ्री-व्हीलर, ट्रक व जीप सहित अन्य वाहन शामिल हैं। इनके अलावा लाखों की संख्या में टू व्हीलर अलग चल रहे हैं।
विज्ञापन

कंडम वाहनों से जो कार्बन मोनो ऑक्साइड निकल रही है, वह 300 पीपीएम (पार्ट्स पर मिलियन) तक मापी जा चुकी है, जबकि 120 पीपीएम से अधिक कार्बन मोनो ऑक्साइड मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती है। इसीलिए दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 10 साल पुराने डीजल और 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों का रजिस्ट्रेशन रोका गया है। यदि एनसीआर में पेट्रोल का 15 साल पुराना वाहन और डीजल का 10 साल पुराना वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा जाता है, तो उसे जब्त कर लिया जाता है। ऐसे वाहनों के छूटने का कोई प्रावधान नहीं है।
कंडम वाहनों को लेकर गंभीर नहीं प्रशासन

प्रदूषण को लेकर प्रशासन ही नहीं, अपितु आमजन भी चिंतित हैं। शुक्रवार को भी वायु प्रदूषण सूचकांक 400 से ऊपर रहा, जो लगातार खतरे के निशान को पार कर रहा है। ग्रेप-4 की पाबंदियों के चलते बीएस-3 एवं बीएस-4 वाहनों पर पाबंदी लगा दी गई थी। लेकिन, ग्रैप-3 में ये पाबंदियां हट जाती हैं। ऐसे में परिवहन विभाग एवं ट्रैफिक पुलिस की जिम्मेदारी बनती है कि जहरीली गैस छोड़ने वाले 10 साल पुराने डीजल एवं 15 साल पुराने पेट्रोल वाहनों के सड़कों पर चलने को लेकर रोक लगाएं।
विज्ञापन

नियमों को ताक पर रखकर चलने वाले वाहनों की लगातार चेकिग कर रहे हैं, सड़क पर चल रहे कंडम वाहनों को पकड़कर जब्त भी किया जाता है। 250 के आसपास कंडम वाहनों को पकड़ा जा चुका है। नियमों को लेकर पूरी गंभीरता बरती जा रही है। - विनोद कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त, ट्रैफिक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें