फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा और संगठन से ही समाज का विकास संभव : रणबीर गंगवा

विज्ञापन
विज्ञापन
महाराजा दक्ष जयंती समारोह में कैबिनेट मंत्री ने कहा- युवाओं को शिक्षा के साथ सामाजिक एकता और समरसता पर देना होगा जोर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ की अनाज मंडी में रविवार को महाराजा दक्ष जयंती एवं प्रजापति मेधावी विद्यार्थी व वृद्ध सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा ने समाज के विकास और जनहित के कार्यों के लिए अपने ऐच्छिक कोष से 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि समाज की तरक्की के लिए शिक्षा, एकता और संगठन को मजबूत करना जरूरी है।

प्रजापति युवा शक्ति महासभा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा मुख्य अतिथि और बल्लभगढ़ विधायक मूलचंद शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत महाराजा दक्ष प्रजापति के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और दीप प्रज्ज्वलित करने के साथ हुई।
विज्ञापन


रणबीर सिंह गंगवा ने कहा कि महाराजा दक्ष प्रजापति के आदर्श समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने और सामाजिक समरसता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।

विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश में बिना भेदभाव के सभी क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया। प्रजापति युवा शक्ति महासभा के अध्यक्ष चंद्रपाल प्रजापति ने अतिथियों और समाज के लोगों का स्वागत किया। कार्यक्रम में मार्केट कमेटी चेयरमैन सजीव बैसला, रामेश्वर प्रजापति, सतबीर वर्मा, बुद्धा सैनी, जय प्रकाश, सीता राम प्रजापति, राजू सरपंच, केके प्रजापति, ओम करण प्रजापति, जय सिंह प्रजापति, राजेश प्रजापति, सुखपाल गोला, नरेश सरपंच, संदीप गंगवा और सचेत डाबोदिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें