फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Faridabad News: अब तक 274 निजी स्कूलों ने ही अपडेट किया है फीस का विवरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 1372 निजी स्कूल हैं, 31 मार्च तक फॉर्म-6 भरने के दिए गए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। हरियाणा शिक्षा विभाग ने सत्र 2026-27 को लेकर जिले के सभी निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर एक फिर कड़ा रुख अपनाया है। विभाग नेजारी आदेश में सभी स्कूलों को फीस से संबंधित जानकारी निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन पोर्टल पर शुल्क विवरण अपडेट करने के आदेश दिए गए हैं। जिले के कई निजी स्कूल अब तक अपनी फीस संरचना और अन्य जरूरी जानकारी पोर्टल पर अपलोड नहीं कर पाए हैं। विभाग के आदेश के बाद भी महज 20 प्रतिशत विद्यालयों ने ही फॉर्म 6 जमा किया है। विभाग ने फॉर्म जमा करने के लिए विद्यालयों को 31 मार्च तक का समय दिया है।

जिले में 1372 निजी विद्यालय संचालित हैं। इनमें से महज 274 विद्यालयों ने ही फॉर्म 6 जमा किया है, जबकि 1098 स्कूलों ने अभी तक पोर्टल पर डाटा अपडेट नहीं किया है, जिससे प्रगति संतोषजनक नहीं मानी जा रही। इन विद्यालयों में 45 प्राइमरी, 477 मिडिल, 203 हाई और 373 सीनियर सेकंडरी विद्यालय शामिल हैं। यह स्थिति शिक्षा विभाग के लिए चिंता का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन


इसके अलावा, कोई भी स्कूल जो सत्र 2026-27 के लिए फॉर्म-6 पोर्टल पर अपना शुल्क घोषित करने में विफल रहता है, वह पिछले शैक्षणिक वर्ष के अनुसार शुल्क लेगा और कोई शुल्क वृद्धि की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

फार्म 6 भरना सभी निजी विद्यालयों के लिए अनिवार्य है। इसके लिए निजी विद्यालयों पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है। सभी को समय रहते फार्म भरने के निर्देश दिए गए हैं।- बसंत कुमार ढिल्लों, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें