फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोड़ा कम होकर भी गंभीर श्रेणी में प्रदूषण

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिले में प्रदूषण का स्तर अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। सोमवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 388 दर्ज किया गया। हालांकि, स्मॉग में थोड़ी कमी आई है, जिससे लोगों को हल्की राहत मिली है।
विज्ञापन

जिले में रविवार की तुलना में सोमवार को प्रदूषण के स्तर में हल्की गिरावट दर्ज की गई है लेकिन सामान्य स्तर से ज्यादा ही रहा। पिछले कुछ दिनों से वायु गुणवत्ता सूचकांक 350 के आसपास बना हुआ है, जो पहले 150 तक आ गया था। सोमवार को भी फरीदाबाद का मौसम अन्य दिनों की तरह खराब रहा। सुबह धूप खिली रही और हल्की हवा भी चली। इससे थोड़ी दूषित हवा में थोड़ी राहत रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की तरफ से जारी सूची के अनुसार, सोमवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 388 दर्ज किया गया, जबकि रविवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 392 दर्ज किया गया था।
शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में एनआईटी क्षेत्र की हवा सबसे अधिक खराब रही। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स 322 रहा। वहीं, सेक्टर-16ए क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 415 व सेक्टर-30 का वायु गुणवत्ता सूचकांक 346 दर्ज किया गया। बल्लभगढ़ की हवा इनकी अपेक्षा में कुछ साफ रही। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक 216 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय दिनेश कुमार ने बताया कि तेज धूप निकलने की वजह से स्मॉग में कमी आई है। नगर निगम और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की टीमें अपने-अपने क्षेत्रों में सड़कों पर पानी छिड़काव का कार्य कर रही हैं। निश्चित ही इससे लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें